फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A fear of dengue, running of hospital on mild fever

डेंगू के प्रकोप से तीर्थनगरी में पसरा खौफ

Tue, 27 Aug 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
A fear of dengue, running of hospital on mild fever
सोमवार को राजकीय अस्पताल की ओपीडी की लाईन में खड़े लोग - फोटो : RISHIKESH
डेंगू का डंक लगातार पैना होता जा रहा है। लोगों के दिलों में डेंगू का खौफ इस कदर पसर गया है कि वह हल्का बुखार आने पर भी अस्पताल की दौड़ लगा रहे हैं। बुखार के मरीजों की संख्या में सप्ताह भर में अचानक बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सोमवार को सरकारी अस्पताल मेें दोपहर तक पर्ची काउंटर के दोनों ओर लोग लंबी लाईनों में लगे खड़े रहे।
विज्ञापन

यहां ज्यादातर लोग डेंगू की आशंका को लेकर पहुंचे थे। इनमें अधिकांश लोग ढालवाला और चौदह बीघा से थे। अस्पताल का महिला और पुरूष डेंगू वार्ड पूरी तरह से पैक है। कई जनरल और प्राईवेट वार्डों में डेंगू के मरीजों को भर्ती किया गया है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया है।
विज्ञापन

अस्पताल के फिजीशियन डॉ राकेश कोठियाल के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में अचानक से काफी बढ़ोत्तरी हुई है। हल्के बुखार के भय से भी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में मरीजो की संख्या करीब 120 तक रहती थी। मगर पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में अचानक दोगुना इजाफा हो गया है। इसमें कई लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जिनका इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed