फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A decades-old banyan tree fell on top of a house in

Rishikesh News: मकान के ऊपर गिरा बड़ का पेड़, मची अफरा-तफरी

Sun, 13 Aug 2023 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
A decades-old banyan tree fell on top of a house in
दहशत में दो परिवारों ने रात में मकान छोड़कर रिश्तेदारों के यहां ली शरण
विज्ञापन




वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह हटवाया पेड़

बड़कोट ग्रामसभा के पुन्नीवाला गांव में बीती रात एक मकान के ऊपर दशकों पुराना बरगत (बड़) का पेड़ गिर गया। जिससे मकान में रहने वाले परिवार के अलावा पड़ोसी के परिवार में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में दोनों परिवारों ने घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली। शनिवार सुबह वन विभाग ने मकान पर गिरे पेड़ को हटवाया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।



बड़कोट के पूर्व प्रधान और बीडीसी विजय भट्ट ने बताया कि पुन्नीवाला में सोहन कुमार पुत्र स्वर्गीय राजपाल और सतीश तिवारी पुत्र सुरेंद्र दत्त तिवारी का मकान है। इनके मकान के पास ही रोड के ऊपर एक बरगद का पेड़ था। बीती रात बरगत का पेड़ सोहन कुमार के घर पर गिर गया। जिससे बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। सोहन कुमार के परिवार के साथ सतीश तिवारी का परिवार भी दहशत में आ गया। जिस कारण दोनों परिवारों ने रात में घर छोड़कर रिश्तेदारों के घर शरण ली।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर मकान पर गिरे पेड़ को कटवाकर हटाया। ग्रामीणों ने बताया कि बरगत के पेड़ के पास एक हल्दू का पेड़ भी है, जिसे कटवाने की मांग की गई। कहा कि हल्दू का पेड़ कभी भी गिर सकता है। थानो रेंज के वन क्षेत्राधिकारी एनएल डोभाल ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुन्नीवाला में मकान के ऊपर गिरे पेड़ को हटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed