फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   97 elders will vote by ballot paper from tomorrow

कल से 3077 बुजुर्गों में से 97 करेंगे बैलेट पेपर से मतदान

Thu, 03 Feb 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
97 elders will vote by ballot paper from tomorrow
चार फरवरी से 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। टीम घर-घर जाकर मतदान कराएगी। इसके लिए विभाग की ओर से टीम तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अधिकारी/पोस्टल बैलेट प्रभारी दिवाकर धस्माना ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 80 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 3077 है। इनमें से घर पर बैलेट से मतदान के लिए 151 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें जांच में 97 आवेदनपत्रों को सही पाया गया। वहीं 632 दिव्यांगों में से 15 दिव्यांगों ने आवेदन किया था, जिसमें से छह दिव्यांगों के आवेदन सही पाए गए। निर्वाचन आयोग की टीम घर-घर जाकर बैलेट पेपर पर मतदान कराएगी। इन टीमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है। यह टीम शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मतदान कराएगी। उन्होंने बताया कि कम लोगों ने ही बैलेट से मतदान के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed