{"_id":"58b474734f1c1b965e830e4d","slug":"95-countries-in-more-than-12-hundred-seeker-arrived-in-yoga-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग महोत्सव में जुटेेंगे 95 देशों के 12 सौ से अधिक साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग महोत्सव में जुटेेंगे 95 देशों के 12 सौ से अधिक साधक
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पर परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करती साध्वी भगवती सरस्वती।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से सात मार्च तक परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2017 में इस वर्ष 95 देशों के 12 सौ से अधिक योग साधक जुटेंगे। दो मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से साधकों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी कांफ्रेस के माध्यम से देश-विदेश से आए साधकों को महोत्सव में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं देंगे। सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूफी गायक कैलाश खेर और मशहूर ड्रम वादक शिवमणि प्रस्तुतियां देंगे। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए परमार्थ निकेतन में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशिका साध्वी भगवती सरस्वती ने बताया कि महोत्सव में अब तक 95 देशों के 12 सौ से अधिक साधक पंजीकरण करा चुके हैं। अगले दो दिन तक साधक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस वर्ष महोत्सव में देश- विदेश के 70 योगाचार्य शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक मार्च को राज्यपाल डा. केके पॉल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर आयोजित सांध्यकालीन आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होेगी। दो मार्च को दोपहर 12 बजे के करीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए योग साधकों से रूबरू होंगे।
योग की कक्षाएं प्रात: 4 बजे से रात 9.30 बजे तक चलेंगी। इसमें अष्टांग योग, आयंगर योग, विन्यास योग, कुंडलिनी योग, जीवमुक्ति योग, सिंतोह योग, सोमैस्टिक योग, हठ योग, राज योग, भक्ति योग सहित 150 योगों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 6 मार्च को सूफी गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देने परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे।