{"_id":"5c608020bdec22121f030a8e","slug":"91549828128-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी करें अच्छा प्रदर्शन : प्रेमचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी करें अच्छा प्रदर्शन : प्रेमचंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हैप्पी होम मांटेसरी स्कूल खदरी श्यामपुर का वार्षिक उत्सव पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। रविवार को विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता अच्छी शिक्षा की है ताकि विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर प्रदेश व देश का मान बढ़ा सकें।
वसंत पंचमी की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन का पर्व है। पूरी पृथ्वी नए रंग रूप में खिली खिली नजर आती है। इस मौके पर उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। वार्षिकोत्सव पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष ने वर्ष में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वामी राम कृपालु महाराज, विद्यालय के प्रबंधक दीपक शरण, रमन सरल, कमला नेगी, पद्मा नैथानी, प्रदीप दशमाना, रजनीश शर्मा, सतपाल राणा, संजय पोखरियाल, प्रधानाचार्य रेनू शर्मा, गौतम राणा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।