{"_id":"5c5c925cbdec2229c12b8aa5","slug":"81549570652-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एम्स मार्ग से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने एम्स मार्ग से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाया। आवास विकास क्षेत्र से एम्स के बीच हुए अतिक्रमण को हटाते हुए दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आवास विकास क्षेत्र से एम्स अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि इस मार्ग पर एम्स में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व आपातकालीन वाहन को सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस कारण मरीजों के परिजन व स्थानीय लोगों की ओर लगातार पुलिस में शिकायत की जा रही थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कोतवाली पुलिस की ओर से एम्स अस्पताल के सामने से अतिक्रमण हटवाया गया था। इस पर अतिक्रमण कर्ताओं ने एम्स गेट के पास से हटकर आवास विकास क्षेत्र की ओर सड़क के दोनों तरफ ठेलियां, खोखे तथा वाहन लगाकर अतिक्रमण कर लिया था। इस कड़ी में पुलिस ने तीन दर्जन ठेलियां, दर्जन भर खोखे तथा दो दर्जन वाहनों को हटाया।
यातायात नियमों के स्लोगन बोर्ड लगाए
कोतवाल रितेश शाह ने जहां से अतिक्रमण हटाया गया है वहां पर विभिन्न यातायात नियमों वाले स्लोगन बोर्ड भी लगाए। उन्होंने यहां दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी। पुलिस की ओर से यहां नो पार्किंग जोन, दुपहिया वाहन को सफेद पट्टी के भीतर लगाने आदि स्लोगन बोर्ड लगाए। कोतवाल रितेश शाह ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। एम्स मार्ग पर किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।