{"_id":"5c38fa76bdec2273792f2ca0","slug":"81547238006-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दी ए देखो रात जश्न दी....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दी ए देखो रात जश्न दी....
विज्ञापन
उत्साह का पर्व है लोहड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जूनियर हन्नी सिंह ने आज दी ए देखो रात जश्न दी, थोड़ा बहुत देखो गैंगस्टर फन दी...पंजाबी गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी नाचने पर मजबूर हुए। तिलक रोड में आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, महासभा के अध्यक्ष नगर कपूर महामंत्री प्रदीप कोहली ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दिल्ली के रॉयल पंजाब भंगड़ा ग्रुप की ओर से दलजीत एक्ट रोनी तथा कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण जूनियर हनी सिंह ने पंजाबी गानों का शानदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान स्थानीय बच्चों ने भी पंजाबी गीत, भंगड़ा, गिद्दा, टप्पे आदि पर नृत्य प्रस्तुति दी। इस दौरान पंजाबी समुदाय से जुड़े लोगों ने लोहड़ी जलाई। मौके पर मौजूद लोगों को पॉपकॉर्न, मूंगफली, रेवड़ी का प्रसाद दिया गया। सांस्कृतिक सचिव धीरज चतरथ के संचालन में चले कार्यक्रम में जितेंद्र अग्रवाल, दीप शर्मा, शिव कुमार गौतम, सरदार मंगा सिंह, कपिल गुप्ता, कुसुम कंडवाल, विशन खन्ना, विवेक तिवारी, तजेंद्र नेगी, राजे नेगी, योगेश पाहवा, अजय कालड़ा, मदन मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।