{"_id":"69d57a288b2dcefc720c4494","slug":"773-students-took-admission-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-941175-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 773 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 773 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश
Wed, 08 Apr 2026 03:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
नव प्रवेशित विद्यार्थियों और अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत: संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासखंड में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रावाला से किया गया। विकासखंड में पहले दिन कक्षा एक से 8 तक 773 छात्र-छात्राओं ने राजकीय विद्यालयों में प्रवेश लिए। मंगलवार को राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रावाला परिसर में आयोजित प्रवेशोत्सव का शुभारंभ विधायक बृजभूषण गैरोला व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया। विधायक गैरोला ने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालयों को संसाधन युक्त बना रही है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पीएल भारती ने कहा कि लगभग सभी विद्यालयों में पाठ्य सामग्री व ड्रेस उपलब्ध करा दी गई है। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल ने बताया कि पहले दिन कक्षा एक से पांच तक 344 व कक्षा 6 से 8 तक 429 प्रवेश हुए हैं। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में अच्छी संख्या में प्रवेश होने की उम्मीद है। डोईवाला विकासखंड में 139 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 45 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 13 हाईस्कूल व 16 इंटरमीडिएट काॅलेज हैं। विकासखंड में कोई भी विद्यालय इस शिक्षा सत्र में शून्य छात्र संख्या वाला नहीं है। इसलिए इस सत्र में कोई भी विद्यालय बंद नहीं हुआ है।