फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   741 passengers left for Chardham Yatra in 19 buses

Rishikesh News: 19 बसों से 741 यात्री चारधाम यात्रा पर रवाना

Tue, 29 Apr 2025 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 29 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
741 passengers left for Chardham Yatra in 19 buses

विज्ञापन
चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। पहले दिन ऋषिकेश से चारधाम के लिए रोटेशन की 19 बसों से 741 यात्री रवाना हुए। अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के थे। गढ़वाल आयुक्त व डीएम ने भी ट्रांजिट कैंप पहुंचकर यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

30 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, दो मई को केदारनाथ, चार मई को बदरीनाथ के कपाट खुल रहे हैं। यात्रा के पहले दिन चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से 19 बसें चारधाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन




वहीं चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में 12 काउंटरों पर पंजीकरण होता रहा। जबकि मीडिया सेंटर और आईएसबीटी में बनाए गए काउंटर से पंजीकरण नहीं हुआ। जो भी यात्री आ रहे थे वह आसानी से अपना पंजीकरण करवा रहे थे। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे, डीएम सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह व सीडीओ अभिनव शाह ने ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



महिला और बुजुर्ग तीर्थयात्री कुर्सी में बैठकर कराएंगे पंजीकरण

ट्रांजिट कैंप में महिला और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को पंजीकरण के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। गढ़वाल आयुक्त ने अधीनस्थों को लाइनों में कुर्सी लगाने के निर्देश दिए। यात्री इन कुर्सियों पर बैठकर आगे बढ़ते रहेंगे। इसके लिए काउंटर पर कुर्सियां लगा दी गई है। गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि इससे तीर्थयात्रियों को पंजीकरण कराने में आसानी होगी।




---

जल संस्थान तीर्थयात्रियों को पिलाएगा पानी



जिलाधिकारी सविन बंसल ने ट्रांजिट कैंप स्थित आयुक्त कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण काउंटर के पास थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पानी भरे हुए कैंपर रखे जाएं। कैंपर के पास कागज के गिलास रखे जाएं। साथ ही दो कर्मचारियों की ड्यूटी पानी पिलाने के लिए लगानी होगी। ये कर्मचारी पंजीकरण के लिए लाइन में खड़े तीर्थयात्रियों को पानी पीने के लिए देंगे। उन्होंने कहा कि इस काम को तुरंत किया जाए। इस काम के लिए जल संस्थान को दो शिफ्ट में 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी होगी।

---



ट्रांजिट कैंप में ये सुविधाएं उपलब्ध...

- पार्किंग सुविधा : 200 छोटे व 150 बड़े वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा



- चिकित्सा केंद्र : पांच बेड का चिकित्सा केंद्र



- डॉरमेट्री : यात्रियों के ठहरने के लिए 112 बेड की वातानुकूलित डॉरमेट्री



- पंजीकरण काउंटर : 24 पंजीकरण काउंटर, दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए अलग से व्यवस्था



- सुलभ शौचालय : 50-50 सीट के दो सुलभ शौचालय



- पुलिस कंट्रोल रूम : सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए यहां पुलिस कंट्रोल रूम

- जर्मन हैंगर टेंट : यात्रियों के ठहरने के लिए तीन बड़े जर्मन हैंगर टेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed