फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers not get Prime minister farmer honor fund scheme benefit in uttarakhand

किसानों के खाते में नहीं पहुंची सम्मान निधि की पहली किश्त, तहसीलों के काट रहे चक्कर

Mon, 22 Apr 2019 01:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers not get Prime minister farmer honor fund scheme benefit in uttarakhand

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को मिलने वाली पहली किश्त के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सूचीबद्ध ऐसे तमाम किसान हैं, जिनको योजना के लिए चिह्नित कर लिया गया लेकिन अभी तक उनके खातों में दो हजार की किश्त नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन


किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। तहसील स्तर पर लाभार्थी किसानों की सूची तैयार की गई है। ऐसे कई किसान हैं जिनको अभी पहली किश्त की धनराशि नहीं मिली। किसान बैंकों के खाते को इस उम्मीद के साथ अपडेट करा रहे हैं कि शायद खाते में किश्त की धनराशि पहुंच जाए।
विज्ञापन


डोईवाला के किसान सुरेश पाल, गोपाल वर्मा, जागीर सिंह, भूप सिंह, भगवान सिंह, केलावती, लक्ष्मी देवी और लक्ष्मण सिंह ऐसे तमाम किसान है जिनका नाम सूची में तो है, लेकिन अभी तक खातों में किश्त के दो हजार नहीं पहुंचे हैं। सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उम्मेद वोरा ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ सभी किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों को दूसरी किश्त मिलनी शुरू हो गई जबकि कई किसान पहली किश्त का ही इंतजार कर रहे हैं। सरकार की योजना का लाभ पात्र किसान को मिले इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को मामले का संज्ञान लेना चाहिए।


सूची में शामिल कई किसानों के आधार संख्या, खाता संख्या आदि अन्य गड़बड़ी के कारण दिक्कत पेश हुई है। हम अपने स्तर से किसानों की समस्या का समाधान कर रहे हैं, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
लक्ष्मीराज चौहान, उपजिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed