फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   67 complaints were registered in the multipurpose camp.

Rishikesh News: बहुउद्देशीय शिविर में 67 शिकायतें हुई पंजीकृत

Wed, 31 Dec 2025 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 31 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
67 complaints were registered in the multipurpose camp.
भोगपुर में हुआ बहुउद्देशीय ​शिविर का आयोजन: जागरूक पाठक
भोगपुर पंचायत में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रवासियों ने अपने समस्याएं रखीं। शिविर में कुल 67 समस्याएं पंजीकृत हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रदेश सरकार खुद प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण करना चाहती है। इसलिए ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में 23 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं अन्य समस्याएं संबंधित विभागों को स्थानांतरित की गई।



क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव नेगी द्वारा सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण, क्षेत्र में जंगली जानवरों और बंदरों की समस्या उठाते हुए भोगपुर में पशु चिकित्सालय खोलने की मांग की गई। भोजन माता अनीता देवी, उर्मिला नेगी द्वारा मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई गई। पूर्णानंद तिवारी की ओर से रोडवेज की बसों का संचालन के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बड़कोट दीक्षा भट्ट की ओर से पेयजल लाइन की मांग उठाई गई। ग्राम प्रधान चांद खान की ओर से पेयजल समस्या, दीपक ने आपदा में हुए नुकसानों की भरपाई की मांग उठाई गई। वार्ड मेंबर रीता नेगी ने वार्ड मेंबरों के मानदेय के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर मधु भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, गीतांजलि रावत, सतीश सेमवाल, रश्मि मिंया, एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन सिंह, खंड विकास अधिकारी पुरुषोत्तम सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed