{"_id":"5c6c6612bdec2273ed39c221","slug":"61550607890-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास ने निभाई समाज सुधारक की भूमिका : हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास ने निभाई समाज सुधारक की भूमिका : हरीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। संत रविदास ने इंसानियत का रास्ता दिखाया। उन्होंने हमेशा समाज सुधारक की भूमिका निभा कर देश को प्रगतिशील बनाने की दिशा में काम किया। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही। मंगलवार को नई जाटव बस्ती मॉर्डन स्कूल के समीप संत रविदास जयंती पर उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस दौरान पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में महंत रामानंद मीणा, जयपाल जाटव, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, सुनील गोस्वामी, पार्षद राकेश मियां, राजेश दिवाकर, मुमताज हासिम, सनत शास्त्री, मधु जोशी, बृजपाल राणा, प्यारे लाल जुगलान, रमा देवी, जतिन जाटव, सतीश जाटव आदि उपस्थित रहे।
देश हित में हर कदम पर केंद्र के साथ कांग्रेस
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार देश हित में जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस उसका समर्थन करेेगी। फिर चाहे वह आंतरिक सुरक्षा का मामला हो या सीमा पर शांति की बात। केंद्र के देश हित के फैसले का कांग्रेस स्वागत करेगी।
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सरकार का बजट लोक लुभावन
पूर्व मुख्यमंत्री ने त्रिवेंद्र सरकार के बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोकलुभावन बजट है। केंद्र सरकार की योजनाओं पर ही राज्य सरकार ने पैसा बढ़ाया हुआ है। हमारी सरकार में नंदा देवी और गौरा देवी कन्या धन योजना को लागू किया गया था। मौजूदा सरकार ने इस योजना को उपेक्षित कर दिया है।