फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   4398 pilgrims left for Chardham in 133 buses

चारधाम : 133 बसों से 4398 तीर्थयात्री चारधाम रवाना

Sat, 11 May 2024 01:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
4398 pilgrims left for Chardham in 133 buses
चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की 133 बसों से करीब 4398 तीर्थयात्री चारधाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन




रोटेशन के यातायात प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि 133 बसें चारधाम के लिए रवाना हुई। इसमें कुछ बसें हरिद्वार से और कुछ बसें ऋषिकेश से रवाना हुई। बताया कि अधिकांश बसें सुबह साढ़े तीन से चार बजे के मध्य यात्रा पर रवाना हो रही हैं। पंजीकरण होने के बाद यात्रियों को तुरंत बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

---



रोडवेज की 10 बसों से 300 तीर्थयात्री सोनप्रयाग रवाना

रोडवेज ने भी अपने बसों को चारधाम यात्रा पर भेजना शुरू कर दिया है। पहले दिन रोडवेज की 10 बसों से 300 तीर्थयात्री सोनप्रयाग (केदारनाथ) रवाना हुए। रोडवेज के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए रोडवेज बसों का बेड़ा तैयार किया जा रहा है। पहले दिन अलग-अलग डिपो की 10 बसों से तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग भेजा गया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बेड़े में अल्मोड़ा की दो, बागेश्वर की दो, कोटद्वार की तीन, लोहाघाट की दो, टनकपुर की एक, भवाली की दो, रानीखेत की दो, पिथौरागढ़ डिपो की चार, काठगोदाम डिपो की छह, हल्द्वानी की छह बसें डिपो में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस चालकों के रहने के लिए पूरी व्यवस्था कर दी गई है। वहीं रोडवेज मुख्यालय की ओर से चारधाम यात्रा में बसों के संचालन के लिए चार सेवानिवृत कर्मचारियों की ड्यूटी अस्थाई रूप से लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से सोनप्रयाग तक का प्रति यात्री किराया 630 और बदरीनाथ का 850 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed