फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   टिहरी डूबण लगयूूं च रे बेटा...गीत ने झकझोरा

टिहरी डूबण लगयूूं च रे बेटा...गीत ने झकझोरा

Mon, 04 Feb 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
टिहरी डूबण लगयूूं च रे बेटा...गीत ने झकझोरा
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। राजकीय इंटर कॉलेज कोटि अठूरवाला के मैदान में आयोजित टिहरी महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया है। महोत्सव के आखिरी दिन गढ़ रतन नरेंद्र सिंह नेगी ने टिहरी डूबण लगयूूं च रे बेटा गाना गाकर टिहरी की याद दिलाई। नेगी के गानों से लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद अमित सागर ने चेता की चैत्वाल गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। गाने में लोग खूब नाचते नजर आए। गायक धूम सिंह ने मेरी गाजीणा पर भी दर्शक खूब झूमे, और तालियों से उनका स्वागत किया। इसके अलावा, सगुन उनियाल ने रंगीलो मुलुक जबकि प्रीति राणाकोटि ने भी गाना गाया।
विज्ञापन

इससे पहले नंदा राजजात यात्रा को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। अंतिम दिन नृत्य, गायन, योग स्पर्धाएं भी। समापन की शाम को युवाओं की शरीर सौष्ठव स्पर्धा और बाद में पुरस्कार वितरण किया गया। महोत्सव संयोजक नरेश उनियाल ने बताया कि महोत्सव के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने केे मिला। एक थी टिहरी महोत्सव की थीम रही जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष मंजू चमोली, व्यवस्थापक सुमेर सिंह नेगी, रवि, सूरज, अभिषेक, आयुस, जय पुंडीर, मोहित, प्रशांत, सुबोध, दिनेश डोभाल, ललित, बेताल सिंह नेगी, अरविंद नेगी, प्रदीप, विनोद नेगी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

इन्हें मिला अवार्ड
फेशन शो में हरिद्वार ग्रुप को पहला स्थान मिला वहीं सत्संग वर्मा को जूनियर सोलो का प्रथम अवार्ड, देहरादून यूथ टैलेंट को दूसरा, गायन प्रतियोगिता में आरोही ने पहला, नंदा राजजात यात्रा के लिए भोगपुर को पहला स्थान, दंगल में दिल्ली के पहलवान अरुण ने खिताब जीता। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षक का केंद्र अंतरराष्ट्रीय पहलवान लाभांश शर्मा रहे, जिन्हें आयोजन समिति की ओर से खिताब भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed