फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   4 infected patients died in AIIMS, 13 positive

103 करोड़ 56 लाख रुपये से बुझेगी तीर्थनगरी की प्यास

Sat, 22 Aug 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
4 infected patients died in AIIMS, 13 positive
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 103 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से गुमानीवाला पेयजल योजना एवं ऋषिकेश देहात पेयजल योजना के माध्यम से ऋषिकेश के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति होगी। इस संबंध में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नमित रमोला को बैराज स्थित कैंप कार्यालय बुलाकर दोनों योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

विधानसभा अग्रवाल प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विस क्षेत्र के अंतर्गत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण पेयजल आपूर्ति के लिए दो योजनाओं में धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसमें विश्व बैंक पेयजल योजना के निर्माण कार्य के लिए 67.25 करोड़ एवं संचालन तथा रखरखाव के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि गुमानीवाला पेयजल योजना के अंतर्गत गुमानीवाला का संपूर्ण क्षेत्र एवं बीविवाला में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वहीं देहात पेयजल योजना के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या का निवारण होगा। अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही दोनों योजनाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से इन क्षेत्रों में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। इन क्षेत्रों में हजारों लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति होगी। जिससे हजारों घरों के पेयजल की समस्या भी दूर होगी। कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सेवाएं सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता में है। अब ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव कोई भी वार्ड शुद्ध जल आपूर्ति से वंचित नहीं रहेगा। क्षेत्र में संचालित होने वाली इन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed