{"_id":"5c61d920bdec2208b000fd55","slug":"31549916448-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम्हें कश्मीर चाहिए, हम पाकिस्तान भी छीन लेंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम्हें कश्मीर चाहिए, हम पाकिस्तान भी छीन लेंगे...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । श्री भरत मंदिर में वसंतोत्सव मेले के अंतिम दिन वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में मशहूर ओजस्वी कवि हरीओम पंवार ने कश्मीर को दान करो या गद्दारों से युद्ध करो, तुम्हें कश्मीर चाहिए, हम पाकिस्तान भी छीन लेंगे... कविता सुरों में पिरोकर सुनाई तो लोगों में जोश भर आया। इससे पहले वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ का पूर्व प्रधानाचार्य आईडी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
दौड़ त्रिवेणीघाट से शुरू होकर सुभाष चौक, झंडा चौक होते हुए श्री भरत मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल के साथ ही प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया। वरिष्ठ नागरिकों को मेला समिति की ओर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेेलन में डा. विष्णु शर्मा ने शहरी बनने के लिए हम भाइयों ने खानदानी खेत बांट लिए हैं, जहां फसलें काटनी थी वहां प्लाट काट दिए... कविता की सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं सुनील व्यास ने वो फकिराना अंदाज की मस्त बोलियां, 25 पैसे पांच नारंगी गोलियां, वो एक एक पैसे करके गुल्लक में जोड़कर, जन्मदिन आने पर गुल्लक को फोड़ना... कविता की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर श्री भरत भगवान के महाप्रसाद के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री भरत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में अशोक प्रपन शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, मधुसूदन शर्मा, पं. रवि शास्त्री, वरुण शर्मा, वत्सल शर्मा, विनय उनियाल, अशोक अग्रवाल, अमर लाल, समीर कुमार, दीप शर्मा, रोशन धस्माना, वचन पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, तेजपाल पंवार आदि मौजूद थे।