{"_id":"677d88c70c64d179fc0a6c63","slug":"237-people-got-counseling-done-for-pre-phd-in-sridev-suman-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-588746-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि में प्री-पीएचडी के लिए 237 ने कराई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि में प्री-पीएचडी के लिए 237 ने कराई काउंसलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए पंजीकरण व काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां 473 सीटों के लिए 237 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। तीन विषयों के लिए नौ जनवरी को काउंसलिंग व पंजीकरण कराया जाएगा।
बीते वर्ष अगस्त माह में कुमाऊं विवि ने संयुक्त प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर व उससे संबद्ध 13 पीजी काॅलेजों के विभिन्न विभागों के लिए 473 सीटें आवंटित हुई हैं। प्री-पीएचडी के लिए 20 पाठ्यक्रमों में प्रवेश होंगे। जिनमें से 17 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मंगलवार को काउंसलिंग व पंजीकरण किया गया। जबकि तीन विषयों वाणिज्य, भूगर्भ विज्ञान व अंग्रेजी के लिए नौ जनवरी को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। मंगलवार को 237 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। पहली बार विवि से संबद्ध काॅलेजों में भी प्री-पीएचडी पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। अब छात्र अपने ही काॅलेजों में शोध कर सकेंगे।
-- -
इन विषयों मेंं होगा प्री-पीएचडी पाठ्यक्रम
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के ऋषिकेश परिसर व संबद्ध 13 काॅलेजों में 20 विषयों में प्री-पीएचडी पाठ्यक्रम संचालित होंगे। जिसमें वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षा, अंग्रेजी, भूगोल, भूगर्भ, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, गणित, सैन्य विज्ञान, संगीत, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान व वाणिज्य शामिल हैं। सबसे अधिक 50 सीट वाणिज्य व सबसे कम दो सीटें भूगर्भ विज्ञान में हैं।
विज्ञापन
-- -
इन काॅलेजों में भी होगा प्री-पीएचडी
इस बार से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी, अगस्त्यमुनि, डोईवाला, कर्णप्रयाग, न्यू टिहरी, कोटद्वार, गोपेश्वर, रायुपर, गैरसैंण, डाकपत्थर, पुरोला, जयहरीखाल, नरेंद्र नगर में भी प्री-पीएचडी पाठ्यक्रम संचालित होंगे।
-- -
- प्री-पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मंगलवार को काउंसलिंग की गई। 237 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई है। तीन विषयों के लिए नौ जनवरी को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। - प्रो. एमएस रावत, निदेशक, पीएलएमएस परिसर ऋषिकेश