फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   22 hundred people applied corona vaccine

महाअभियान में 22 सौ लोगों ने लगाई कोरोना की वैक्सीन

Tue, 22 Jun 2021 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
22 hundred people applied corona vaccine
पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में वैक्सीन लगवाती महिला। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोरोना वैक्सीन का महाअभियान शुरू हुआ। इस अभियान के तहत पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती और स्वामी शुकदेवानंद ट्रस्ट अस्पताल परमार्थ निकेतन में बने वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों की भीड़ उमड़ी। महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से समुचित व्यवस्थायें जुटाई गई। महाअभियान के पहले दिन मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में 22 सौ लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में वैक्सीन लगाने के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की भीड़ उमड़ी। वैक्सीन लगाने के दौरान किसी को परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां चार टीम मुस्तैद थी। पहले दिन यहां एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 50 फीसद स्लॉट और 50 फीसद पंजीकरण वाले लोगों को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां फकोट ब्लॉक के नोडल अधिकारी डा. जगदीशचंद जोशी, डॉ. श्रुति धूलिया, डॉ. नीतिश्री त्यागी, जयदेव सेमवाल, रमाकांत पाल, सुनील तोपवाल, कांता कुडियाल, मनीष न्यूली, गुड्डी नौटियाल, भूपेंद्र नेगी, रंजना व्यास, शिवानी पांडेय, रजनी थपलियाल, विजयलक्ष्मी, प्रीति कुडियाल, सरोजनी गौड, मीनाक्षी नेगी, अजयपाल नेगी, विशाल अहमद, आशा, प्रदीप, रीता, अमित रयाल, धीरजलाल, मस्तराम और ऊषा देवी तैनात थी।
विज्ञापन

उधर यमकेश्वर ब्लॉक में 18 से 44 आयु वर्ग के 12 सौ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। स्वर्गाश्रम स्थित स्वामी शुकदेवानंद ट्रस्ट अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम में यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार डॉ. विवेक सतलेवाल, डॉ. प्रतिभा चमोली, दिग्विजय सिंह, रोहित सिंह, प्रदीप रावत तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश में 854 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
ऋषिकेश। सरकारी अस्तपाल में लिखित आदेश प्राप्त नहीं होने पर यहां कोरोना वैक्सीन महाअभियान का कार्य शुरू नहीं हुआ। नोडल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि जैसे ही उच्चाधिकारियों के आदेश प्राप्त होंगे। उनका अभियान भी शुरू हो जाएगा। कहा यहां स्लॉट के आधार में 854 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 18 से 44 आयु वर्ग के 276 लोगों को सत्संग भवन, देहरादून रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक में इसी वर्ग के 277 और सरकारी अस्पताल में 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 291 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।

पूर्णानंद इंटर कॉलेज में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लंबी लाइन।

पूर्णानंद इंटर कॉलेज में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लंबी लाइन।- फोटो : RISHIKESH

महाअभियान के दौरान पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़ी महिल

महाअभियान के दौरान पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़ी महिल- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed