{"_id":"5c6c662fbdec22129c2dae3b","slug":"21550607919-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक संस्थान में हुई दो शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक संस्थान में हुई दो शिक्षकों की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शिक्षकों का अभाव झेल रहे श्यामपुर खदरी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में अब दो नए शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। यह नए शिक्षक संस्थान में इलेक्ट्रिकल और गणित विषय बच्चों को पढ़ाएंगे। विदित हो कि शिक्षकों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने 15 फरवरी को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिकल और गणित विषय के शिक्षक अटैच कर नियुक्ति की सूचना उन्हें शासन की ओर से मिली है।
यह नियुक्ति संस्थान में इस सत्र के लिए अन्य संस्थान से वैकल्पिक तौर पर की गई है। फिलहाल छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। विदित हो कि 12 एकड़ में फैले संस्थान में वर्तमान समय में सिर्फ एक ही ट्रेड इलेक्ट्रिकल की पढ़ाई हो पा रही है। असलियत यह है कि इस भव्य संस्थान में चार से पांच डिप्लोमा ट्रेड का शिक्षण हो सकता है। संस्थान के पर्यावरण संरक्षक विनोद जुगलान ने बताया कि खदरी श्यामपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान प्रदेश का एकमात्र ऐसा संस्थान है, जिसको ग्रामीणों के सहयोग से उनकी तथा संस्थान प्राचार्य की ओर से हरित पोषित (ग्रीन मॉडल) बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।