{"_id":"5c5c2a7ebdec224d9d195867","slug":"191549544062-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर केंद्र में आधुनिक मशीनो को जानेगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर केंद्र में आधुनिक मशीनो को जानेगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (सिपेट) डोईवाला के छात्र छात्राओं के मामले का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संस्थान में ही सभी जरूरी सुविधाएं जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत बुधवार को मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) धीरेंद्र सिंह पंवार ने संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्था बनाने को लेकर चर्चा की।
ओएसडी पंवार ने बताया कि सिपेट डोईवाला के प्रत्येक छात्र छात्राओं को संस्थान में ही सहूलियत देने के लिए हर स्तर पर प्रयास रहेगा। उनके द्वारा अधिकारियों को जल्द प्रभावी व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। वहीं सिपेट डोईवाला के अधिकारियों के अनुसार सहमति से ही पीजी डिप्लोमा के ही छात्र छात्राओं आधुनिक मशीनों और कुछ अलग हटकर जानने का मौका देने के लिए अमृतसर केंद्र पर जाने की व्यवस्था की जाएगी। सिपेट के परियोजना प्रभारी अभिषेक राजवंश ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू कराने के लिए छात्र छात्राओं के साथ सहमति से ही व्यवस्था बनाई जाएगी। केवल पीजी डिप्लोमा 18 छात्र-छात्राएं व्यवस्था के तहत ही मन बना रहे हैं। हमारा मकसद है कि सिपेट डोईवाला के विद्यार्थियों को बेहतर और उच्च तकनीक पर आधारित मशीनों से रूबरू कराया जा सके।