{"_id":"5c59ebd1bdec2273ed39b64a","slug":"191549396945-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दूसरे केंद्रों पर भेजने पर भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दूसरे केंद्रों पर भेजने पर भड़के अभिभावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सिपेट डोईवाला के छात्र छात्राओं को दूसरे केंद्रों पर भेजने पर मंगलवार को अभिभावक भड़क गए। अभिभावकों ने सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए दूसरे केंद्रों पर जाने का विरोध किया। सिपेट डोईवाला में लैब आदि तैयार नहीं होने के कारण अध्ययनरत छात्र छात्राओं को दूसरे केंद्रों पर सेमेस्टर के अध्ययन और परीक्षाओं के लिए भेजने के नोटिस पर मंगलवार को सिपेट डोईवाला में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के अभिभावक भड़क गए। काफी संख्या में अभिभावक सिपेट परिसर में पहुंचे और दूसरे केंद्रों पर भेजने के निर्णय का विरोध किया। कहा कि सिपेट में स्थानीय लोगों के बच्चे पढ़ रहे हैं, ऐसे में दूसरे केंद्रों पर भेजने के लिए उन्हें विभिन्न दिक्कतों का सामना करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
अभिभावक नवनीत अग्रवाल ने बताया कि सिपेट डोईवाला की ओर से सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाया जाना चाहिए। यदि जल्द डोईवाला सिपेट में ही व्यवस्था नहीं की गई तो अभिभावक आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। वहीं, सिपेट के प्रभारी अभिषेक राजवंश ने बताया कि लैब आदि तैयार करने के लिए कुछ वक्त लग सकता है। इसलिए अध्ययनरत छात्र छात्राओं को मुर्थल और अमृतसर केंद्र पर एक सेमेस्टर के लिए व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा था। अभिभावकों से इस संबध में वार्ता की जा रही है। इस दौरान अभिभावक देवेंद्र लोधी, डालचंद, बलवंत सिंह, सुशील अग्रवाल, युवराज सिंह पंवार, बीना देवी, राजेश सेमवाल, सुनीता भट्ट, हरिओम गोयल, भगवान सिंह, सुनील चौहान आदि अभिभावक मौजूद रहे थे।