फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   दीन दुखियों की सेवा करना हर मानव का कर्तव्य

दीन दुखियों की सेवा करना हर मानव का कर्तव्य

Fri, 15 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
दीन दुखियों की सेवा करना हर मानव का कर्तव्य
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। श्रीदर्शन संस्कृत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा शिविर के पांचवें दिन शिविरार्थियों ने परियोजना कार्य के तहत घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बृहस्पतिवार को शीशमझाड़ी स्थित स्वामी नारायण आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन छात्रों ने लोगों को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड बनवाने और उसका लाभ लेने की जानकारी दी। बौद्घिक सत्र में प्रांत संचालक परितोष बंगवाल व नवीन झा ने छात्रों को मन में समाज सेवा का भाव जागृत करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना, उनकी हर प्रकार से मदद करना हर मानव का परम कर्तव्य है।
विज्ञापन

कहा कि छात्र शिक्षा के प्रति जितना कठोर परिश्रम करेगा, उसका जीवन उतना ही सफल होगा। हर छात्र में सीखने की जिज्ञासा होनी चाहिए, तभी उसका जीवन सार्थक होगा। कार्यक्रम अधिकारी सुशील नौटियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों के मन में समाज सेवा का भाव उत्पन्न कराती है, इससे छात्र अपने शिक्षण काल के दौरान ही आत्मसात कर लेता है। इस अवसर पर विपुल पोखरियाल, अंकित शर्मा, आशुतोष, सुमित, कृष्णा बधानी, अमित नौटियाल, विमलेश बहुगुणा, आकाश जुयाल, सुधांशु पोखरियाल, सुशील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed