{"_id":"5c647c2fbdec224a620fe82e","slug":"171550089263-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम...
विज्ञापन
भारतीय शास्त्रीय संगीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में स्पिक मैके संस्था की ओर से शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी महज 13 साल की शास्त्रीय गायिका सूर्य गायत्री ने भजन प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणमं... भजन से आध्यात्मिक प्रस्तुतियों की शुरुआत की। इस अवसर पर शास्त्रीय गायिका ने हनुमान चालीसा के साथ ही श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम... आध्यात्मिक प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इसके अलावा उन्होंने भगवान शिव स्तुति नागेंद्र हाराय त्रिलोचनाय... और जय राधा माधव जय कुंजबिहारी... आदि शानदार भजन प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में तबले पर प्रशांत, वाइलिन पर गणराज, मृदंग पर अनिल कुमार पीवी और अन्य वाद्य पर शैलेश ने शानदार संगत देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस मौके पर एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि मेडिकल छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ आध्यात्मिक कार्यक्रमों से जुड़ना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सुकून की अनुभूति होती है। इस अवसर पर प्रोफेसर बीना रवि, डीन डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, प्रो.लतिका मोहन, डॉ. गीता नेगी, डॉ. संतोष कुमार, प्रसूना जैली, स्पिक मैके के स्थानीय समन्वयक अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद थे।