{"_id":"5c5c2a8cbdec2273a2563603","slug":"171549544076-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवे दिन शिव विवाह की सुनाई कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवे दिन शिव विवाह की सुनाई कहानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्यामपुर में आयोजित 11 दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा व शिव महापुराण के 10वें दिन कथावाचक आचार्य शंकर प्रसाद गैरोला व श्याम सुंदर महाराज ने श्रद्धालुओं को राजा हरिश्चंद्र व शिव विवाह के प्रसंग सुनाए।
श्यामपुर स्थित विनोद विहार में आयोजित 11 दिवसीय भागवत में बुधवार को कथावाचक आचार्य शंकर प्रसाद गैरोला ने श्रोताओं को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा हरिश्चंद्र ने सर्वस्व दान करते हुए अपनी पत्नी व पुत्र को बेचकर स्वयं चांडाल का वेष धारण किया था। कथावाचक राष्ट्रीय संत श्याम शरण संस्थान पीठाधीश्वर श्याम सुंदर महाराज ने शिव विवाह व माता सती के देह त्याग की कथा सुनाई। इस मौके पर कीर्तन मंडली की ओर से मां भगवती व शिव शंकर के सुंदर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मुरारीलाल भट्ट, भुवन चंद्र चमोली, संजीव चौहान, लालमणि रतूड़ी, विनोद सती, गीता रावत, राजेंद्र चौहान, रामपाल असवाल, दीपक कुलियाल व विकास गैरोला आदि मौजूद रहे।