{"_id":"5c5c2a51bdec22120179b187","slug":"171549544017-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन 300 शिक्षकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन 300 शिक्षकों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन ढालवाला में चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने उत्तराखंड के सभी जिलों से आए प्राथमिक शिक्षकों को यातायात और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। अभियान में 300 शिक्षिकों ने प्रतिभाग किया।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बुधवार को ढालवाला स्थित एमआईटी कॉलेज में 10 दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इस दौरान उप शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान का यह दूसरा चक्र है। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों को नुक्कड़, रैली, नाटक, कविता, सांस्कृतिक प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों को शिक्षित करने की जानकारी दी गई। ब्लॉक समन्वयक उमा ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के इस्तेमाल की उपयोगिता की जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों को यातायात नियमों के पालन के प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी राम मोहन नौटियाल, डॉ. प्रेम सिंह, राकेश सिंह, राकेश तिवारी, देवेंद्र नेगी, जितेंद्र रावत, कीर्ति सिंह नेगी, मनमोहन गण, प्रमोद चमोली आदि उपस्थित रहे।