{"_id":"5c57486abdec22739b069fd4","slug":"171549224042-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए विधायक ने जारी की निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए विधायक ने जारी की निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । यमकेश्वर विधानसभा के ग्राम पंचायत बुंगा के वीरकाटल ग्राम में यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने लोगों की समस्याओं को सुना और गांव में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि की घोषणा की। रविवार को ग्राम वीरकाटल में यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी की अध्यक्षता में जन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा के अंतर्गत बारात घर के लिए 6 लाख और पेयजल के लिए 3.5 लाख देेने की घोषणा की। उन्होंने वीरकाटल गांव में बैरागढ़, कुमार्था, वीरकाटल, मंगल्या गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
इसके साथ ही विधायक ने ग्राम मागथा में पेयजल लाइन मरम्मत के लिए 3 लाख, वीरकाटल में आपदा में क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक करने के लिए 5 लाख, मांगल्या गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी के लिए 2 लाख की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बिजेंद्र बिष्ट, अलकेश कुकरेती, नीरज कुकरेती, विक्रम सिंह रौथाण, नितिन बड़ोला, प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भट्ट, सोहनलाल भट्ट, मदन भटकोटी, धर्मबीर पंवार, अजय रावत, विरेंद्र रावत, तुलसीराम भट्ट, मनोज नेगी, हरेंद्र रौथाण, विजय सिंह बिष्ट, कांति देवी, सुशीला देवी, कमलेश्वरी देवी, सुंदरी देवी, फोंधी देवी, सरिता देवी, सुलोचना देवी, विषनी देवी आदि मौजूद थे।