फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन से श्रद्धालु हुए निहाल

प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन से श्रद्धालु हुए निहाल

Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन से श्रद्धालु हुए निहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर के मुख्य गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शबद कीर्तन से श्रद्धालु निहाल हो गए। रविवार को रेलवे स्टेशन के समीप नगर के मुख्य गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसायटी की ओर से सिखों के प्रथम गुरु के 550वें प्रकाश पर्व के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

रागी जत्था चरणजीत सिंह देहरादून ने शबद कीर्तन से गुरु की शिक्षाओं और आदर्शों पर प्रकाश डाला। कथावाचक प्रोफेसर गुरबेल सिंह और वरिंद्र पाल सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव महाराज ने समाज की एकता और अखंडता का संदेश दिया। श्री गुरुनानक देव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने गुरु महाराज का जीवन वृत्तांत सुनाया। कार्यक्रम में खेम सिंह, अरविंदर सिंह, मलकीत सिंह, गुरेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह ग्रेवाल, कमलजीत कौर, मलकीत कौर, जसविंद्र कौर, इंद्रजीत सिंह लाडी, रघुवीर सिंह, श्रवण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed