फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   28 साल बाद रिकवरी ने किया 10 का आंकड़ा पार

28 साल बाद रिकवरी ने किया 10 का आंकड़ा पार

Fri, 22 Feb 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
28 साल बाद रिकवरी ने किया 10 का आंकड़ा पार
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शुगर मिल डोईवाला ने 28 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए बृहस्पतिवार को 10.01 रिकवरी की। साल 1991-92 के पेराई सत्र में मिल को सर्वाधिक 9.42 रिकवरी मिली थी। चीनी मिल में रिकवरी बढ़ने से फैक्ट्री प्रबंधन ने खुशी जताई है। अविभाजित उत्तरप्रदेश में डोईवाला शुगर फैक्ट्री को सरसावा सहारनपुर से गन्ने की आपूर्ति हुई थी, जिससे रिकवरी 9.42 प्राप्त हुई थी। लंबे समय से फैक्ट्री प्रबंधन इस रिकार्ड को तोड़ने के लिए प्रयासरत था। इसके लिए मिल की ओर से किसानों को शीघ्र प्रजाति की बुवाई से लेकर अन्य सुविधाएं देकर बेहतर फसल के लिए मदद दी गई। नतीजा बृहस्पतिवार के दिन शुगर मिल को मिला।
विज्ञापन

डोईवाला फैक्ट्री के पास हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब, देहरादून, डोईवाला और हरिद्वार जनपद से कुल 58 गन्ना क्रय केंद्रो से आपूर्ति हो रही है। 6 दिसंबर से शुरू हुआ पेराई सत्र 12 दिसंबर से सुचारु चल रहा है। मिल प्रबंधन को उम्मीद है कि मौजूदा सत्र में 32 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य है। इस समय तक शुगर फैक्ट्री ने 14.78 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर औसतन 9.43 रिकवरी प्राप्त करते हुए एक लाख 39 हजार 480 चीनी बोरा उत्पादित कर लिया है। रिकवरी में सुधार होनेे से मिल की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के आसार बनने लगे हैं।
विज्ञापन

यह है गन्ने की रिकवरी
शुगर मिल में प्रभावी उत्पादन का सारा दारोमदार रिकवरी पर होता है। एक क्विंटल गन्ने से उत्पादित होने वाली चीनी से रिकवरी का अंदाजा लगाया जाता है। आमतौर पर इसे ही उत्पादन का सूचकांक के रूप में देखते हैं। गन्ने से प्राप्त रस से ही रिकवरी का पता लगाया जाता है। गन्ने में जितना अधिक रस मौजूद होता है, रिकेवरी उतनी अधिक होती जाती है। शुगर मिल में आपूर्ति होने वाले गन्ने पर रिकवरी निर्भर रहती है। पिछले साल शुगर मिल को 9.40 मिली थी। बृहस्पतिवार को रिकवरी का आंकड़ा 10.01 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
शुगर मिल में रिकवरी में बढ़ोतरी होना शुभ संकेत है। मध्य पेराई सत्र में रिकार्ड रिकवरी से मिल को अच्छे परिणाम मिलना तय हो रहा है। बृहस्पतिवार को 10.01 रिकवरी मिली है जो उपलब्धिपूर्ण है। ऐसा सुचारु रहने से मिल की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- कासिम अली, गन्ना प्रबंधक, डोईवाला शुगर फैक्ट्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed