फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अपराजिता महाअभियान के समर्थन में उमड़े छात्र

अपराजिता महाअभियान के समर्थन में उमड़े छात्र

Thu, 31 Jan 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता महाअभियान के समर्थन में उमड़े छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। अमर उजाला के अपराजिता महाअभियान के समर्थन में डोईवाला में भी खूब उत्साह देखने को मिला। शैक्षिक संस्थानों के अलावा तमाम लोगों ने अभियान के साथ स्वयं को जोड़ा। शपथपत्र भरने के लिए छात्र छात्राओं में काफी उत्सुकता रही।
डोईवाला नगर के शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला, पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला, दून घाटी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन प्रेमनगर बाजार आदि शैक्षिक संस्थानों में अपराजिता अभियान सुबह 10 से एक बजे तक चला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में परीक्षा होने के बावजूद छात्र छात्राओं का समूह संकल्पपत्र भरने के लिए उत्साहित रहा। ऐसा ही नजारा प्रेमनगर बाजार स्थित दून घाटी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन में रहा। कॉलेज में नियमित कक्षाओं के दौरान मिलने वाले ब्रेक के समय का सदुपयोग किया गया। कॉलेज प्रांगण में एक साथ छात्रों ने शपथपत्र भरकर अपराजिता अभियान के साथ स्वयं को संबद्ध करने का संकल्प लिया। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में अपराजिता अभियान का शपथपत्र भरने की होड़ रही। सुबह से ही छात्र छात्राओं ने विद्यालय से शपथपत्र लेकर मैदान में बैठकर भरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

इनके प्रयासों से अभियान को मिली गति
डोईवाला नगर में अपराजिता अभियान को लेकर उत्सुकता का यह आलम रहा कि शैक्षिक संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने शपथपत्र भरवाने के लिए हर स्तर पर सहयोग किया। डोईवाला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़, शिक्षक डॉ. एसके कुड़ियाल, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. आरएम पटेल, रामेश्वर, डॉ. रवि रावत आदि सहयोगी के रूप रहे। दून घाटी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन डोईवाला में चेयरमैन विरेंद्र सिंह चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. ललित शर्मा, कुलदीप आचार्य, सोहन सिंह रावत आदि ने मदद की। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, बीडी ममगाईं, ओमप्रकाश काला आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अपराजिता अभियान लोगों में जागरूकता लाने की एक सार्थक पहल है। अमर उजाला इसके लिए बधाई का पात्र है। निरंतर गतिमान इस अभियान से महिला सशक्तीकरण को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा।
-डॉ. केएल तलवाड़, प्रभारी प्राचार्य, डोईवाला महाविद्यालय
---
अपराजिता ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। सामूहिक सहभागिता से ही जनजागरुकता का सृजन होता है। अमर उजाला की यह पहल समाज को एक नई दिशा और दशा प्रदान करेगी।

-विरेंद्र सिंह चौहान, चेयरमैन, दून घाटी कॉलेज डोईवाला
---
अमर उजाला का अपराजित अभियान महिला सशक्तीकरण के लिए एक सशक्त हस्ताक्षर है। अमर उजाला ने सर्व समाज में चेतना लाने का प्रभावी प्रयास किया है। हम इस अभियान के साथ जुड़कर महिला सशक्तीकरण और नारी उन्नयन के लिए सहयोग करेंगे।
-जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य पब्लिक इंटर कॉलेज, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed