{"_id":"5cf2d9acbdec220758762033","slug":"15594193543-rishikesh-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारों के साथ जत्था हुआ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारों के साथ जत्था हुआ रवाना
Sun, 02 Jun 2019 10:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जो बोले सो निहाल...’ के उद्घोष संग श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब को रवाना हो गया। शनिवार को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद क्षेत्र में जत्थेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से 10 बसों में कुल 275 तीर्थयात्री रवाना हुए। लक्ष्मणझूला रोड स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में 940 तीर्थयात्रियों ने फोटो पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
इससे पहले गुरूद्वारा पहुंचने वालों में पंजाब, दिल्ली आदि जगहों के जत्थेदार शामिल रहे। यहां फोटो मैट्रिक पंजीकरण कराने के बाद जत्थेदारों का दल रवाना हुआ। पंजीकरण का जिम्मा संभाल रही त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेमअनंत ने बताया कि धीरे-धीरे पंजीकरण बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान जत्थेदार मोटरसाइकिल से भी श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रवाना हुए। वहीं संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रभारी मदन कोठारी ने बताया कि शनिवार को हेमकुंड साहिब के लिए 275 तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया।