फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ऋषिकेश: विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय पर दें विभाग

ऋषिकेश: विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय पर दें विभाग

Wed, 29 May 2019 08:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश: विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय पर दें विभाग
फाइल फोटो
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे पेयजल योजना विकास कार्यों से संबंधित पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में पूर्ण, निर्माणाधीन और प्रस्तावित पेयजल योजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य की प्रगति का समय-समय पर अवगत कराया जाना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुमन बिहार पेयजल योजना, वीरपुर खुर्द में नलकूप व वितरण प्रणाली पेयजल योजना और बीस बीघा में मिनी ट्यूबवेल निर्माण की प्रगति को लेकर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम खदरी व गुमानीवाला में पाइपलाइन के निर्माण के संबंध में व कार्य प्रगति पर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत में चर्चा की। वहीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित पेयजल योजनाओं जिनमें श्यामपुर पेयजल योजना पार्ट-1, भल्ला फार्म, श्यामपुर पेयजल योजना पार्ट-2, नंबरदार फार्म और शिवाजी नगर पेयजल योजना के बारे में अधिकारियों से बातचीत की। विधानसभा अध्यक्ष ने पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि श्यामपुर में भल्ला फार्म व शिवाजी नगर पेयजल योजना जल्द ही स्वीकृत होना अति आवश्यक है, इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की बहुत बड़ी समस्या है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल योजना के कार्य हो चुके हैं उन क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाए। इस अवसर पर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मिशा सिन्हा, सहायक अभियंता धीरज नेगी, अवर सहायक अभियंता राधे श्याम सिंह, अवर सहायक अभियंता महेंद्र कुमार, विशेष कार्य अधिकारी ताजेंद्र सिंह नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed