{"_id":"5ced967bbdec2207657ba64c","slug":"15590744751125-rishikesh-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश में 25 बीघा भूमि पर तैयार होगा स्मृति वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश में 25 बीघा भूमि पर तैयार होगा स्मृति वन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में 25 बीघा जमीन पर स्मृति वन बनाने की तैयारी है। इसके लिए लालपानी वन बीट में जमीन चिन्हित कर ली गई है। स्मृति वन में चारधाम यात्रा और हरिद्वार, ऋषिकेश आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को अपने पूर्वजों के नाम पर पौधरोपण का अवसर मिलेगा।
स्मृति वन खाका आयुक्त गढ़वाल मंडल डॉ. वीवीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश सहित चारों धामों में पौधरोपण किया जाना है। स्मृति वन की कार्य योजना छह चरणों मे क्रियान्वित होगी। पर्यटक और श्रद्धालु न केवल अपने पूर्वजों के आधार पर यहां पौधे रोप सकेंगे, बल्कि एक विशेष मोबाइल एप मुहैया कराया जाएगा, जिसके जरिये वह इन पौधों की प्रगति ऑन लाइन जान सकेंगे। मंगलवार को लाल पानी चौकी में उप प्रभागीय वनाधिकारी बीबी मर्तोलिया की अध्यक्षता में स्मृति वन की स्थापना के लिए बैठक भी आयोजित की गई। वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी के मुताबिक स्मृति वन को तेजी से बनाया जाएगा।
स्वयं सहायता समूह भी गठित
ऋषिकेश। स्मृति वन को लेकर सर्व सम्मति से अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह का भी गठन किया गया है। पर्यावरणविद विनोद जुगलान को अध्यक्ष और रमेशचंद्र बेलवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तेज राम, शीला देवी, विमला देवी, सरोजनी नेगी, सीता देवी को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर वन दरोगा सुरेंद्र कुमार, स्वयंबरदत्त कंडवाल, वन बीट अधिकारी मीनसा राम गौड़, बीट सहायक देवेंद्र, नितेश नेगी, कमला देवी, गीता देवी, विंदेश्वरी देवी, चंद्रमती, सीता देवी मौजूद थे।