{"_id":"5ced9671bdec2207801a742d","slug":"155907446511-rishikesh-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी जगह पर ही बनाएं शौचालय: एमएनए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी जगह पर ही बनाएं शौचालय: एमएनए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भैरव कॉलोनी में शौचालय अपनी पुरानी जगह पर ही बनेगा। स्थानीय लोगों की मांग पर मौके का निरीक्षण कर एमएनए ने सहायक अभियंता को शीघ्र शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। भैरव कॉलोनी वासियों की मांग पर मंगलवार को मुख्य नगर आयुक्त (एमएनए) चतर सिंह चौहान और सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों की शौचालय संबंधित समस्याओं को सुना। पार्षद शकुंतला शर्मा ने बताया कि भैरव कॉलोनी क्षेत्र गहराई में होने के कारण सीवर लाइन की सुविधा से वंचित है। पूर्व में यहां पर एक शौचालय था, जिसका लाभ यहां के स्थानीय लोग उठाते थे।
चंद्रभागा नदी में तटबंध बनाते समय शौचालय को तोड़ दिया गया जिसका निर्माण अभी तक नहीं हो पाया। यहां रहने वाले पुरुष, महिलाओं और बच्चों को मजबूरन खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। इस दौरान एमएनए ने थोड़ी आगे शौचालय बनाने के लिए कहा। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध जताया और शौचालय वहीं पर बनाने की मांग की। लोगों समस्या को देखते हुए एमएनए ने सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण को पुरानी जगह पर ही शीघ्र शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए। मौके पर पार्षद देवेंद्र प्रजापति, मनीष शर्मा, सुधाकर पुरोहित, देवेंद्र कोठारी, अनुज सैनी, मनोज सहगल, रामदयाल रावत, प्रदीप, वेद प्रकाश, मंजीत, प्रदीप, वेदकाश शर्मा, रामस्वरूप, मोहनलाल, मोर सिंह आदि उपस्थित थे।