{"_id":"5ced966bbdec22076019f018","slug":"155907445911-rishikesh-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में दिव्यांसी ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में दिव्यांसी ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । मॉडर्न स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में दिव्यांसी राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। मंगलवार को ढालवाला स्थित विद्यालय सभागार हॉल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह कला प्रतियोगिता में दिव्यांसी राणा प्रथम, रितिका रौथान द्वितीय, आयुषी नेगी तृतीय स्थान पर रही। चतुर्थ और पंचम सांत्वना पुरस्कार कल्पना पैन्यूली और रितिका राणा को दिया गया। ढालवाला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. वीके शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी और सड़क सुरक्षा सप्ताह के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की सलाह दी। स्कूल की निदेशक डॉ. ज्योति जुयाल ने चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर कांस्टेबल पंचम प्रकाश, प्रमोद नेगी, सुबोध जोशी, अध्यापिका भानुप्रिया शर्मा, शालिनी वर्मा, सुनीता नवाडी, निधि बड़ौदा, कविता चौहान, मुक्ता अग्रवाल, बबीता, अंजली, अवंतिका, अनिरुद्ध, देवेश मौजूद रहे।