फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   शराब ठेका के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

शराब ठेका के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 May 2019 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेका के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ऋषिकेश रोड़ स्थित अंग्रेजी शराब का ठेका हटाकर दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। मंगलवार को महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश सचिव मधु थापा के नेतृत्व में अंग्रेजी शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री मधु थापा ने कहा कि अंग्रेजी शराब के ठेके समीप धार्मिक स्थल मंदिर और गुरुद्वारा है। समीप में ही एक विद्यालय भी है।
विज्ञापन

शाम को ऋषिकेश रोड़ पर अधिक आवाजाही होती है और शराब पीने वाले लोग आम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। बताया कि पूर्व में भी प्रशासन से ठेका दूसरे जगह स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। प्रदर्शन करने वालों में रागिनी जौहरी, मधु आर्य, शोभा देवी, प्रमिला, मुस्कान गुरुंग, गेंदी, प्रियंका, निर्मला देवी, चंद्रावती, राजकुमारी, राजेश्वरी, बबली, मनीषा, जग्गा, वरुण, संतोष, अनीता, उमा, नीलम थापा, मीना देवी, राधा देवी आदि तमाम महिलाऐं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed