फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पीएम के प्रति आम आदमी का विश्वास दृढ़

पीएम के प्रति आम आदमी का विश्वास दृढ़

Wed, 29 May 2019 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
पीएम के प्रति आम आदमी का विश्वास दृढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल के नवनिर्वाचित सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। लिहाजा राज्य का विकास तेजी से होगा। केंद्र में किसे मंत्री पद मिलेगा यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। सांसद बनने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का जौलीग्रांट एयरपोर्ट और डोईवाला में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ भट्ट का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को वीआईपी कल्चर से मुक्त रहकर सामान्य व्यक्ति की तरह आचरण करने को कहा है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री के प्रति आम आदमी का विश्वास चट्टान की तरह दृढ़ रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 14 बार उत्तराखंड आए हैं। इससे प्रत्येक व्यक्ति की भावना उनसे जुड़ी हुई है। मंत्री का दायित्व किसे मिलेगा यह प्रधानमंत्री स्वयं तय करेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह, विधायक उमेश शर्मा, संपूर्ण सिंह रावत, विजय भट्ट, ममता नयाल, नितिन बड़थ्वाल, दीवान सिंह रावत, सुरेश सैनी आदि थे।
विज्ञापन

वहीं, डोईवाला में वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, श्रवण प्रधान, मनोज कांबोज, लच्छीराम लोधी, सुशील जायसवाल, मनोज कांबोज, अनीता अग्रवाल, सुषमा आर्य, मंदीप बजाज, आशा कोठारी, राहुल लोधी, अल्पना, वर्षा, पवन लोधी, अवतार सिंह, प्रेम कुमार, नरेंद्र नेगी आदि ने सांसद भट्ट का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed