{"_id":"5cec405dbdec22070a1aa724","slug":"155898689419-rishikesh-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: मेधावियों को छात्रवृति देगा पेंशनर्स संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: मेधावियों को छात्रवृति देगा पेंशनर्स संगठन
विज्ञापन
scholarship
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की ओर से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्धन मेधावी छात्रा-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए चयनित किया जाएगा। चयनित छात्रा-छात्राओं को अगले दो वर्षों तक संगठन की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को नगर निगम स्वर्णजयंती सभागार हॉल में संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुति व शासनादेश में दिए गए प्रावधानों के अनुरूप 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनरीक्षित पेंशन के भुगतान में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारियों के लिए आयुष्मान योजना 26 जनवरी से शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों की समुचित चिकित्सा प्रभावित हो रही है। इस मौके पर सर्वसम्मति से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्धन मेधावी छात्रा-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए चयन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. जीके सिंघल, डॉ. सागर सिंह, डॉ. मुकुल मित्तल, एमएम काला, वाईएस महर, राजेंद्र शंखधर, पीएल रतूड़ी, एमसी अग्रवाल, आरएस गुप्ता, अशोक अरोड़ा, दिनेश त्रिपाठी, रामकिशन अग्रवाल, वीएन मनोड़ी, भोला बिष्ट, एस निराला, शैलेंद्र पैंन्यूली, केएस पयाल, वीके आर्य, वीके गर्ग, भारती पंत, कुसुमलता शर्मा, उमा जोशी, कलावती, नीलम पंवार, स्वयंबरी शर्मा, प्रेमवती मौजूद रहे।
विज्ञापन