फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ऋषिकेश: हृदय रोगों के उपचार में ईसीजी की अहम भूमिका

ऋषिकेश: हृदय रोगों के उपचार में ईसीजी की अहम भूमिका

Tue, 28 May 2019 08:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश: हृदय रोगों के उपचार में ईसीजी की अहम भूमिका
प्रतीकात्मक - फोटो : social media

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. कनिष्कदीप शर्मा ने ईसीजी एवं इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस दौरान निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों के समय अस्पताल में कार्यरत नर्सेस के लिए इस कार्यप्रणाली को समझना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से मरीज की जान समय रहते बचाई जा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने ईसीजी की उपयोगिता के बारे में बताया कि कई गंभीर हृदय रोगों में ईसीजी की मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर डॉ. कनिष्कदीप शर्मा ने हृदय रोग व आपातकालीन परिस्थिति के समय ईसीजी को समझने व उपचार में इससे सहायता लेने संबंधी जानकारी दी। इससे पूर्व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. ब्रह्मप्रकाश ने डॉ. कनिष्कदीप शर्मा का स्वागत किया व उन्हें एम्स की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रो. सुरेश के. शर्मा ने वर्तमान समय में ईसीजी की नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए उपयोगिता एवं उसमें कुशलता पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. शिव मुद्गल, दिनेश कुमार शर्मा, देवनारायण, अशोक कुमार शर्मा, अनिल पराशर, जनक जोशी, कुसुम मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed