फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   प्रशांत बने टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

प्रशांत बने टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 28 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत बने टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पहली बार हुए वार्षिक चुनाव में टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों में प्रशांत गुप्ता को अध्यक्ष घोषित किया गया है। सोमवार को जीएटी कार्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता व सहायक चुनाव अधिकारी अजय सजवाण की देखरेख में एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न किया गया। मतपत्रों की गिनती के बाद विधिवत एसोसिएशन के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें प्रशांत गुप्ता को अध्यक्ष, भारत सिंह चौहान उपाध्यक्ष, विकास ग्रोवर सचिव, रोहित नेगी सह सचिव, विनोद बिष्ट कोषाध्यक्ष, आशीष भंडारी कार्यालय प्रभारी, मोहित अग्रवाल तकनीकी कार्य प्रभारी चुने गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों ने सभी विजेता पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड नैनीताल के रजन सिंह सोलंकी, वाइस चेयरमैन राजवीर सिंह बिष्ट, डीएन अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, दिनेश शर्मा, आरएस पंवार, संदीप कुमार, जीतसिंह सजवाण, आरएस भंडारी, राजकुमार, योगेश ब्रेजा, पवन कोठारी, एच उपाध्याय, जितेंद्र भंडारी, मनोज गुप्ता, अजय सजवाण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed