{"_id":"5c6c661fbdec224c974d16d2","slug":"151550607903-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड हेल्थकेयर एस्टेब्लिशमेंट एक्ट हो लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड हेल्थकेयर एस्टेब्लिशमेंट एक्ट हो लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। निजी चिकित्सकों के एक दल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट की जगह उत्तराखंड हेल्थकेयर एस्टेब्लिशमेंट एक्ट लागू करने की मांग की है। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से बैराज रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय में निजी चिकित्सकों के दल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य में बगैर लाइसेंस और क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत गैर पंजीकृत सभी अस्पतालों और क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से सील करने का आदेश दिया गया है।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट की जगह उत्तराखंड हेल्थकेयर एस्टेब्लिशमेंट एक्ट लागू किया जाए। बता दें कि निजी चिकित्सक क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के खिलाफ उतर कर 15 फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर चल रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने चिकित्सकों को आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य सचिव से बात कर इस विषय में कोई समाधान अवश्य निकालेंगे। इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. हरिओम प्रसाद, डॉ. आरके भारद्वाज, डॉ. यूएस अरोड़ा, डॉ. यूपी गुप्ता, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. एनपी श्रीवास्तव, डॉ. वीके पूरी आदि उपस्थित रहे।