फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एडवेंचर ट्रैवल मार्ट में हिस्सा लेगी 28 ट्रैवल एजेंसियां

एडवेंचर ट्रैवल मार्ट में हिस्सा लेगी 28 ट्रैवल एजेंसियां

Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
एडवेंचर ट्रैवल मार्ट में हिस्सा लेगी 28 ट्रैवल एजेंसियां
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पर्यटन विभाग और पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पाटा) के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय एडवेंचर ट्रैवल मार्ट कार्यक्रम में देश की कुल 28 ट्रैवल एजेंसियां हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा 29 देशों से पर्यटक एजेंसियां शिरकत करने आएंगी। यह जानकारी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल विकास निगम के गंगा रिसोर्ट में प्रेसवार्ता के दौरान दी। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों की ओर दुनिया भर का ध्यान आकृष्ट करना है। इस दौरान ट्रैवल एजेंसियों को उत्तराखंड के चार धामों के अलावा पर्यटक स्थलों की पूरी जानकारी दी जाएगी। इससे आने वाले समय में अधिक से अधिक पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित कर सकेंगे। इस मौके पर संयुक्त निदेशक, पर्यटन वीएस चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोपवे से जुड़ेंगे प्रदेश के पर्यटक स्थल
पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में रोपवे का विस्तारीकरण करने की योजना तैयार की जा रही है। इससे उत्तराखंड के सभी पर्यटक स्थलों को जोड़ा जाएगा। नीलकंठ कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार हरिद्वार से नीलकंठ तक सड़क मार्ग को रबड़लाइज (पैदल चलने में सहूलियत देने वाली तकनीक) करने की योजना बना रही है। इससे नीलकंठ जाने वाले पैदल यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखेंगे मेहमान
पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी के चलते विंटर गेमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही। मंत्री ने बताया कि पाटा कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की सभी संस्कृतियों की झलक दिखाई जाएगी। यहां पर आने वाले देशी विदेशी ट्रेवल्स एजेंटों को उत्तराखंड व कुमाऊंनी व्यंजनों को परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed