{"_id":"5c9fd0a2bdec221418353fb4","slug":"131553977506-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"151 केंद्रों पर 1,51,484 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
151 केंद्रों पर 1,51,484 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डोईवाला विधानसभा में इस बार 1,51,484 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं के लिए 115 मतदान केंद्रों पर 186 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के दिन सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी रखने के लिए चुनाव आयोग की टीम शुरू से ही सक्रियता बना रही है। विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में 77939 पुरुष जबकि 73541 महिलाओं और 04 अन्य मतदाता हैं। विधानसभा में सर्विस मतदाताओं की संख्या 1444 है।
डोईवाला विधानसभा में सबसे कम मतदाता सतेली गैरवाल में महज 124 हैं। इनमें 65 पुरुष और 59 महिला मतदाता हैं। जबकि सर्वाधिक मतदाता बद्रीपुर कक्ष संख्या एक बूथ पर 1292 हैं। इनमें 677 पुुरुष और 615 महिला मतदाता हैं। सभी बूथों पर बीएलओ के नाम और मोबाइल फोन संख्या अंकित कराई जा रही है, जिससे मतदाताओं को जरूरी जानकारी मिलने में सुविधा हो सके। मतदाता जागरुकता को लेकर बीएलओ घर- घर जाकर शपथपत्र की पुस्तिका में मतदाताओं से मतदान करने के लिए हस्ताक्षर लेंगे। एसडीएम डोईवाला लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि मतदान जागरुकता को लेकर सभी व्यवस्थाएं बनाई गई है। मतदाता बीएलओ से इस संबंध में जानकारी ले सकता है।