{"_id":"5c38fa83bdec227381664f3f","slug":"131547238019-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 352वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब से आई आर्मी बैंड, गतका पार्टी व पंजाबी ढोल ग्रुप ने जौहर दिखाया। साथ ही घोड़े, ऊंट आदि की सवारी भी निकाली गई। शुक्रवार को नौ जवान सेवा जत्था के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित गुरुनानक निवास से बाजे गाजे के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजित किया गया।
नगर कीर्तन अपनी पूरी भव्यता के साथ रेलवे रोड, लक्ष्मणझूला रोड, मेन बजार, हरिद्वार रोड, तिलक रोड आदि से होते हुए गुरुनानक निवास पर संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न व्यापारिक, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। आतिशबाजी व सिख मार्शल आर्ट का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। यहां जत्थे के अध्यक्ष बूटा सिंह, हिम्मत सिंह, मोहन सिंह, इकबाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मंगा सिंह, मनप्रीत सिंह, बरजिंदर सिंह, भानु प्रताव, अमरजीत सिंह, तेजेंद्र सिंह चिटकारा, हाकम सिंह, मदन मोहन शर्मा, जयेंद्र रमोला, विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, महंत बलबीर सिंह, कृपाल सिंह, गगनदीप, जितेंद्र शर्मा, अमनदीप सिंह, तीरथ सिंह आदि उपस्थित रहे।