{"_id":"5c326700bdec2256da230328","slug":"131546807040-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम को तीन माह में कूड़ा वाहनों से सवा लाख का मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम को तीन माह में कूड़ा वाहनों से सवा लाख का मुनाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों से न सिर्फ स्वच्छता को बढ़ावा मिल रही है बल्कि निगम को मुनाफा भी हो रहा है। पांच कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों ने सवा लाख रुपये का पहला मुनाफा नगर निगम को दिया है। 15 सितंबर 2018 को पांच कूड़ा गाड़ियां ट्रायल के तौर पर निगम में लगाई गई थीं। ट्रायल के सफल होने के बाद एक अक्तूबर को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर इन पांच कूड़ा गाड़ियों को निगम क्षेत्र के लिए रवाना किया था।
इसके बाद यह पांच कूड़ा गाड़ियां प्रतिदिन तीर्थनगरी क्षेत्र के घरों से कूड़ा उठान का कार्य कर रही हैं। अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर इन तीन माह का कलेक्शन कर इन कूड़ा गाड़ियों से नगर निगम ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये की कमाई की। इसमें से गाड़ियों का खर्चा और ड्राइवर का वेतनमान हटा लिया जाए तो एक लाख 25 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
इस हिसाब से होता है कूड़ा उठान का कलेक्शन
सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि बीपीएल परिवारों से दस रुपये, कम आय वालों से 30 रुपये, सामान्य परिवारों से 50 रुपये, फल, सब्जी आदि की ठेली लगाने वालों से 10 रुपये, पक्की दुकान वालों से 200 रुपये, रेस्टोरेंट, होटल से 500 रुपये, 10 कमरों वाली धर्मशालाओं से 200 रुपये, 11 से 25 कमरों वालों से 300 रुपये, 41 से अधिक कमरे वालों से 400 रुपये तथा धर्मशालाओं में विवाह जैसे आयोजन होने पर 500 रुपये, बारातघर से 500 रुपये, बेकरी से 500 रुपये, कार्यालय से 200 रुपये, 500 विद्यार्थियों वाले स्कूलों से 200 रुपये तथा उससे अधिक संख्या होने पर 500 रुपये, 20 बेड वाले हॉस्पिटल या नर्सिंग होम से 400 रुपये, 21 बेड से 40 बेड के अस्पतालों से 500 रुपये, 41 से 100 बेड के अस्पतालों से 700 रुपये, 100 से ज्यादा बेड वाले अस्पतालों से 1000 रुपये, मेडिकल क्लीनिक से 200 रुपये और फैक्ट्रियों से 500 रुपए प्रतिमाह लिए जाते हैं।
विज्ञापन
इन जगहों से प्रतिदिन कूड़ा उठाती है गाड़ी
नगर निगम में शामिल नए ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़कर यह पांच कचरे वाली गाड़ी पुराने क्षेत्र से प्रतिदिन कूड़ा उठान का कार्य करती हैं। इसमें हरिद्वार रोड, देहरादून रोड, मेन बाजार, आदर्श नगर, बनखंडी, गंगानगर, शांतिनगर, तिलक रोड, गोविंद नगर, सर्वहारा नगर, अद्वैतानंद मार्ग, आशुतोष नगर, मायाकुंड, चंद्रेश्वर नगर, झंडा चौक आदि क्षेेत्रों से कूड़ा उठाती है। इसके अलावा निगम क्षेत्र में शामिल नई आबादी में पिछले दस दिनों से कूड़ा उठान का कार्य शुरू हो चुका है।