{"_id":"6a56456661c90155000887eb","slug":"13-arrested-for-disturbing-the-peace-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143746-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शांति भंग के आरोप में 4 महिलाओं सहित 13 लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शांति भंग के आरोप में 4 महिलाओं सहित 13 लोगों को किया गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए किए जा रहे पेड़ों के कटान का कर रहे थे विरोध
गिरफ्तार सभी लोगों को एसडीएम कोर्ट से निजी मुचलके पर कियागया रिहा
हिरासत में लिए गए चार लोगों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए किए जा रहे पेड़ों के कटान का विरोध करने पर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर एसडीएम कोर्ट से रिहा किया गया है। वहीं चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें पुलिस ने बाद में परिजनों को सौंपा।
मंगलवार को यूकेडी कार्यकर्ता केंद्रीय सचिव डॉ. सतीश चौधरी के नेतृत्व में पेड़ कटान स्थल पर पहुंचे। यहां यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पेड़ कटान का विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि कुछ लोग पेड़ों से लिपटकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चार महिलाओं सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया और कोतवाली लाया गया। बाद में इन सभी लोगों को एसडीएम कोर्ट से निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। वहीं चार अन्य को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
-- -
इन्हें किया गिरफ्तार
प्रमिला रावत, दीप्ति रावत, डॉ. सतीश चौधरी, पवन बिष्ट, मुकेश भट्ट, शैलेंद्र गुंसाई, राकेश, हिमांशु पुंडीर, भुवन चंद्र पाठक, त्रिलोचन भट्ट, राघवेन्द्र, निर्मला, विजया मैठाणी आदि को गिरफ्तार किया गया। वहीं विजय शर्मा, प्रीतम सिंह, जतिन, मनीष आदि को हिरासत में लिया गया।