{"_id":"5cdc7009bdec22070a1a95ae","slug":"121557950473-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष प्रशिक्षण के लिए नर्सें जाएंगी विदेश : प्रो. रविकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष प्रशिक्षण के लिए नर्सें जाएंगी विदेश : प्रो. रविकांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नर्सेस वीक का समापन बुधवार को हो गया। इस अवसर पर संस्थान के नर्सिंग ऑफिसर्स ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
समापन समारोह में एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि ऋषिकेश एम्स विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही वर्ल्ड क्लास चिकित्सा शिक्षा के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। नर्सेस को दक्ष बनाने के लिए संस्थान में 15 नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इस कोर्स को प्रत्येक नर्सिंग ऑफिसर को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। इसके अलावा संस्थान की ओर से हर साल पांच नर्सिंग ऑफिसरों को विशेष प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जाएगा। इस अवसर पर डॉ. ब्रह्मप्रकाश, प्रो. सुरेखा किशोर, प्रो. बीना रवि, डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, डॉ. किम जैकब मैमन, डॉ. कुमार सतीश रवि, डॉ. गीता नेगी, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डीपी लखेड़ा, शशिकांत, अज्जोउन्नी कृष्णन, विमल सचान, मनोज कुमार, अखिल, निखिल, ज्योतिष, जीनो मौजूद रहे।