{"_id":"5c5c2a27bdec22737d20c96e","slug":"121549543975-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की साफ सफाई की व्यवस्था संभालेगा जटायु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की साफ सफाई की व्यवस्था संभालेगा जटायु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला क्षेत्र की सफाई अब आधुनिक सफाई मशीन ‘जटायु’ मशीन से होगी। सफाई के लिए प्रयोग में आने वाली आधुनिक सफाई मशीन ‘जटायु’ बुधवार को डोईवाला नगर पालिका को उपलब्ध करा दी गई। इस मशीन से मानवीय श्रम बचने के साथ ही प्रभावी ढंग से सफाई हो सकेगी।
महानगरों की सफाई व्यवस्था में ‘जटायु’ की उपयोगिता परखने के बाद अब यह मशीन नगर पालिकाओं को उपलब्ध कराए जा रही है। इस क्रम में बुधवार को डोईवाला नगर पालिका को ‘जटायु’ उपलब्ध हो गई है। दरअसल ‘जटायु’ एक ऐसी मशीन है जो वैक्यूम क्लीनर के सिद्धांत पर काम करती है। कम समय में अधिक सफाई इसकी खूबी है। बड़े महानगरों में सफाई के लिए इसी का उपयोग किया जाता है। अब नगर पालिका डोईवाला का दायरा विस्तृत हो गया है। इसे देखते हुए नगर पालिका डोईवाला ने बंगलूरू की ग्रीन एसेट कंपनी से 14 लाख 63 हजार में मशीन खरीदी है। मशीन पहुंचने पर नगर पालिका सभासद मनीष धीमान, दीपिका नेगी, लक्ष्मी कौशल, ईश्वर रौथाण, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, गीता खत्री, रेणु देवी, सुषमा कोठारी, राजेश भट्ट, गौरव मल्होत्रा आदि सभासदों ने खुशी व्यक्त की है।
---
जटायु मशीन बड़े क्षेत्रों में साफ सफाई में कारगार योगदान देती है। डोईवाला का क्षेत्रफल बढ़ गया है। लिहाजा इस मशीन की आवश्यकता को महसूस करते हुए खरीद हुई है। स्टॉफ को मशीन चलाने के लिए प्रशिक्षण देने के साथ ही जल्द सफाई की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
-विजय प्रताप चौहान, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका डोईवाला
---
नगर पालिका बोर्ड साफ सफाई को लेकर गंभीरता से काम कर रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जटायु मशीन की खरीद की गई है। जो नगर की साफ सफाई व्यवस्था को पुख्ता रखेगी।
-सुमित्रा मनवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका