फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   12 proposals were discussed in the board meeting

बोर्ड बैठक में 12 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Sun, 27 Mar 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
12 proposals were discussed in the board meeting
1 नगर पालिका की बोर्ड बैठक में जन समस्याओं पर चर्चा करते सदन के सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
नगर पालिका की बैठक में 12 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान पालिका की आय और व्यय का ब्योरा रखा गया। सदन के सदस्यों ने जनसमस्याओं के निदान करने और पालिका क्षेत्र मेें मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया। इसमें मुख्य रूप से पालिका क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था और मार्ग निर्माण को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में शामिल हुए विभिन्न विभागों की ओर से अपने विभागों से होने वाले कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार कराने का आश्वासन दिया गया। पालिका द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की निविदा, 15वें वित्त आयोग मद में प्राप्त धनराशि से सफाई वाहनों को क्रय किए जाने और मैकेनाइज्ड तरीके से सफाई व्यवस्था आउटसोर्स किए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि सामूहिक सहयोग से समूचे नगर पालिका क्षेत्र का विकास किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि सभी प्रस्तावों को अमल में लाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैठक में सभासद मनीष धीमान, बलविंदर सिंह, हिमांशु राणा, नरेश मनवाल, राजेश भट्ट, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, ईश्वर रौथाण, लक्ष्मी देवी, रेणु देवी, गौरव मल्होत्रा, अब्दुल कादिर, दीपिका नेगी, गीता खत्री, शिवानी, सुनीता सैनी और सुषमा कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed