{"_id":"5c6f0b0cbdec2256b8080642","slug":"11550781196-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष ने बांटे आर्थिक सहायता के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष ने बांटे आर्थिक सहायता के चेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को अपने विवेकाधीन कोष से तीन लाख रुपये राहत राशि के चेक वितरित किए। इसमें 60 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से केवल असहाय, आर्थिक संसाधनविहीन व्यक्ति को ही आर्थिक सहायता दी जा रही है। गरीबों की समस्याओं को समझते हुए उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का कैशलेस बीमा करवाया जा सकता है। साथ ही सभी से आयुष्मान योजना से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, स्नेहलता शर्मा, पार्षद विपिन पंत, वीरेंद्र रमोला, अशोक पासवान, इंद्र कुमार गोदवानी, अक्षत खैरवाल, अनीता रैना, गणेश रावत, प्रेमनाथ, देवदत्त शर्मा, किशन मंडल, विजेंद्र मोघा, कविता शाह, विनोद भट्ट आदि उपस्थित रहे।