{"_id":"5cddc278bdec22074a6ae27b","slug":"111558037112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को डेंगू के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को डेंगू के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नेशनल डेंगू डे पर जनजागरुकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर मरीजों व उनके तीमारदारों को डेंगू के कारण, बचाव व निवारण के बारे में जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को एम्स में मेडिसन विभाग व कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से नेशनल डेंगू डे मनाया गया। इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने मेडिसन ओपीडी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को डेंगू बुखार के लक्षण व बरती जाने वाली सावधानियां बताई गई।
एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने मरीजों व उनके तीमारदारों को बताया कि गर्मी के दिनों में कूलर व आसपास पानी जमा नहीं होने दें। कूलर का पानी सप्ताह में एक से दो बार जरूर बदलें। बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें व ऐसे कपड़े पहनें जिनसे हाथ व पैर ढके रहें। उन्होंने बताया कि तेज सरदर्द व बुखार, मांसपेसियों व जोड़ों में दर्द होना, जी मचलाना, उल्टी होना इस बीमारी के लक्षण हैं। बीमारी की गंभीर अवस्था में नाक, मुंह और मसूड़ों से रक्तस्राव होने लगता है। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी धर, डॉ. प्रसन कुमार पांडा, डॉ. रवि कांत, प्रो. सुरेश कुमार शर्मा, जनक जोशी मौजूद थे।